
बलरामपुर: केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा है कि बिहार में अगर नीतीश की सरकार पर कोई संकट आता है तो कांग्रेस उसे बचाएगी। वर्मा यहां जिले की उतरौला तहसील में संवादाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में जनता दल युनाईटेड (जदयू) की गठबंधन सरकार पर अगर कोई खतरा आता है तो कांग्रेस उसे बचाने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में जदयू के शीर्ष नेताओं से उनकी बातचीत चल रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) की आलोचना करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी, लालकृष्ण आडवानी और मुलायम सिंह यादव लोकतंत्र के हत्यारे हैं।
