यूटीपेक ने दी योजना को मंजूरी

नई दिल्ली। चांदनी चौक पुनर्विकास योजना को युनाइटेड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेंटर (यूटीपेक) ने मंजूरी दे दी है। डीडीए की इस तकनीकी सेंटर ने पीडब्ल्यूडी के सभी बदलावों पर मुहर लगा दी है। नई योजना में हर मोड के वाहनों का इंतजाम है। मुख्य सड़क व फुटपाथ के बीच के हिस्से साइकिल एवं रिक्शा लेन होगा।
चांदनी चौक पुनर्विकास की योजना एमसीडी से दिल्ली सरकार के अधीन आने पर बदलाव हुआ था। इसमें एक तरफ राहगीर और दूसरी तरफ वाहनों को निकालने की योजना मूें बदलाव हुआ था। मुख्य सड़क को दो कैरिज-वे में बांटकर राहगीरों के लिए फुटपाथ का इंतजाम किया गया। साथ ही शाहजहांनाबाद का पुराना लुक देने का बंदोबस्त भी है और राजसी लुक वाली लाइट लगनी है। अप्रैल में पीडब्ल्यूडी की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इसे हरी झंडी दिखा दी। लेकिन साइकिल व रिक्शे हो गए थे बाहर इन बदलावों के बीच साइकिल व रिक्शे को चांदनी चौक से बाहर कर दिया गया था। 24 मई को हाईकोर्ट ने इस पर एतराज जताया था। इसके बाद दिल्ल सरकार ने दोबारा योजना बदली। इसमें मुख्य सड़क का एक कैरिज-वे करीब 7 मीटर चौड़ा रखा गया, जबकि इससे लगी हुई करीब 2.5 मीटर चौड़ाई में साइकिल व रिक्शे की जगह छोड़ी गई। आखिर में करीब पांच मीटर चौड़ाई का फुटपाथ होगा। एक अधिकारी ने बताया कि यूटीपेक ने प्रोजेक्ट पर मुहर लगा दी है। काम दो फेज में किया जाएगा। पहले फेज में मुख्य सड़क पर पीडब्ल्यूडी काम करेगी। इसके पूरा होने पर एमसीडी पार्किंग पर काम करेगा।

–प्रोजेक्ट–
– सात-सात मीटर का होगा मुख्य सड़क का एक कैरिज-वे
– एक तरफ 2.5 मीटर की होगी साइकिल व रिक्शा लेन
– करीब 5 मीटर चौड़ा होगा फुटपाथ
– सेंटर वर्ज पर लगेगी ऊंची-ऊंची ग्रिल, लगेंगी राजसी लाइटें
– आठ जगह पर होगी पार्किंग: बाग दीवार, चर्च मिशन, दंगल मैदान, क्वीन पार्क, गांधी मैदान, लाजपत राय मार्केट, परेड़ ग्राउंड, एएसआई मैदान पर जगह की पहचान

Related posts