पत्रकारिता- जनसंचार में संवारे भविष्य’

गोपेश्वर। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) और इग्नू अध्ययन केंद्र की ओर से युवक-युवतियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया गया। गोपेश्वर और जोशीमठ में लगे इग्नू शिविर में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदंबा प्रसाद थपलियाल ने कहा कि युवक-युवतियां पत्रकारिता और जनसंचार, ग्राम विकास, पुस्तकालय नेटवर्किंग और ऑटोमेशन, आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा लेकर करियर संवार सकते हैं। कहा कि इग्नू विश्वविद्यालय द्वारा राज्य के सभी जनपदों में अध्ययन केंद्र खोले गए हैं। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने बताया कि गोपेश्वर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में सात पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।

Related posts