‘मायावती दुराचारी, भ्रष्‍टाचारी और बदसूरत, मोदी एक अहंकारी जीव’

‘मायावती दुराचारी, भ्रष्‍टाचारी और बदसूरत, मोदी एक अहंकारी जीव’

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भाजपा चुनाव अभियान समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी को एक ऐसा अहंकारी जीव बताया, जिसकी वजह से पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवाणी जैसे नेता को तीन प्रमुख पदों से इस्तीफे तक की पेशकश करना पड़ी।

चतुर्वेदी ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा-जदयू गठबंधन के सवाल पर कहा, ‘‘उनका गठबंधन है, वे जानें। राजग को जो बचा-खुचा मृतप्राय गठबंधन है, उसे एक हीअहंकारी जीव (नरेन्द्र मोदी) दुर्गति कर रहा है।

दूसरी तरफ मुलायम के एक मंत्री ने मायावती पर टिपण्णी की मगर सारी मर्यदा पार कर दी और ये काम किया यूपी के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने उन्होंने कहा प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी सुप्रीमो मायावती बदसूरत, भ्रष्‍टाचारी और दुराचारी।

‘झल्लाए’ मंत्री जी ने माइक पकड़ा और बोले कि आप लोग मायावती जैसी बदसूरत महिला को झेल सकते हैं, तो हमारी पार्टी में तो बहुत खूबसूरत और शानदार दिखने वाले लोग हैं। इस के बाद भी वे चुप नहीं रहे उन्होंने कहा इस देश को तैमूर और चंगेज ने इतना नहीं लूटा, जितना मायावती ने प्रदेश को लूटा। (साथ में एजेंसी)

Related posts