
गोपेश्वर। अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति के उत्तराखंड प्रभारी हरिकृष्ण किमोठी ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें राज्य की विभिन्न समस्याएं बताई। किमोठी ने कहा कि राज्य में पलायन मुख्य समस्या बन रहा है। बेरोजगारों के हित में राज्य में आउट सोर्सिंग, एनजीओ, रमसा, उपनल जैसी रोजगार नीति छलावा है। इसे तत्काल बंद कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में एक वर्ष में करोड़ों तीर्थयात्री और पर्यटक उमड़ते हैं, लेकिन राज्य की अपनी पर्यटन नीति नहीं बन पाई है। उन्होंने मठ-मंदिरों का सुंदरीकरण कर उन्हें पर्यटन की मुख्य धारा से जोड़ने की मांग की।
