
गोपेश्वर। विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य और खेल विभाग की ओर से संयुक्त रूप से नगर मुख्यालय पर रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सीएमओ डा. अजीत गैरौला ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है। इसके लिए हर एक युवा को तत्पर रहना चाहिए।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, नवल भट्ट, जिला अस्पताल के अधीक्षक डा. बीके शुक्ला, बीसी डिमरी आदि मौजूद थे।
