हास्य फिल्मों में शुरूआत के लिए ‘घनचक्कर’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म: विद्या

हास्य फिल्मों में शुरूआत के लिए ‘घनचक्कर’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म: विद्या

मुम्बई: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘घनचक्कर’ की पटकथा पढऩे के बाद उन्हें लगा कि हास्य फिल्मों में शुरूआत के लिए यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म होगी। ‘घनचक्कर’ निर्देशक राजकुमार गुप्ता की भी यह पहली हास्य मनोरंजक फिल्म है। गुप्ता ने इससे पहले ‘आमिर’ और ‘नो वन किल्ड जेसिका’ जैसी फिल्में बनाई हैं।

बुधवार को फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान 33 वर्षीया विद्या ने कहा कि राजकुमार ने मेरे सामने बिल्कुल अलग तरीके की फिल्म का प्रस्ताव रखा और मुझे लगा कि हास्य फिल्मों में शुरूआत के लिए इससे बेहतर फिल्म नहीं हो सकती।

Related posts