
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली ने सेशन कोर्ट में अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की है। सूरज पंचोली की इस याचिका पर फैसला आज होना है।
जिया खान ने अपने सुसाइड नोट में अपने और सूरज के रिलेशन को लेकर काफी बातें कही थी। जिया खान की आत्महत्या के पीछे सूरज को बताया जा रहा है। इसीवजह से पुलिस 27 जून तक सूरज को रिमांड में रखेगी।
जिया सुसाइड केस के बारे में बात करते हुए पुलिस ने बताया कि सूरज ने अपने मोबाइल से जिया के भेजे हुए सभी मैसेज डिलीट कर दिए हैं।
सूरज को पुलिस ने 10 जून को हिरासत में लिया था। जिसमें दो दिन सूरज ने पुलिस कस्टडी में बिताए और फिर उन्हें ज्युडिशियल कस्टडी के लिए भेज दिया गया था।
