
सोलन। दयानंद आदर्श विद्यालय में वीरवार को इंटर हाउस ग्रुप डांस कंपीटीशन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साईं सजीवनी अस्पताल के निदेशक डा. संजय अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए छात्रों को अच्छे और ईमानदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी और विद्यालय की उन्नति के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान स्कूल हाउस में आयोजित हुई डांस प्रतियोगिता में दयानंद हाउस को विजेता और विवेकानंद हाउस उपविजेता बना।
कार्यक्रम का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद विरजानंद हाउस की छात्राओं ने पहाड़ी लोक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान दयानंद हाउस के विद्यार्थियों ने रामकथा का अवलोकन भी किया। वहीं श्रद्धानंद हाउस की छात्राओं ने महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि देते हुए राजस्थानी डांस प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य उषा मित्तल सहित अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ये छात्र हुए सम्मानित
कार्यक्रम में अकादमिक पुरस्कार में अनिशा, वंशिका, अंशुल, महक, ईशा, भूमिका, अंशुल, ओमसी, दीया, नीतिका, प्रियांजलि, साक्षी, रिया, प्रियंका, सोनिया, यश, हरीश, कृतिका, निशांत, भुवनेश, साहिल और अंकित को पुरस्कृत किया। सबसे अधिक उपस्थिति के लिए मयंक, नैना, मलिका, अनिरुद्ध, साक्षी, आरती, चिराग, चंदन, लक्ष्य, अवनीश, दीक्षा, कमलेश और अभय को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त खेल प्रतियोगिता में अव्वल रहने के लिए मृत्युंजय, तनु, आंचल, मयंक, अमन, अनीश, दिव्या, हरलीन, मंजू, करण, सौरभ, अभय, श्रुति, नीरज गुप्ता, आयुशमत, सौरभ, तरूण, प्रशांत और मोहित को सम्मानित किया गया।
