घुमारवीं में आफत बनकर आई बारिश

भगेड़ (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं में वीरवार सुबह हुई हल्की बारिश भी कहर बनकर बरसी है। नगर परिषद घुमारवीं के सभी दावे उस समय हवा हवाई हो गए जब बारिश के दौरान पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां पूरी तरह से बंद हो गई। यहां तक कि बारिश के दौरान कई दुकानों में भी नालियों का गंदा पानी घुस गया। इससे स्थानीय दुकानदारों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
वीरवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी। लेकिन नगर परिषद घुमारवीं के सभी दावे खोखले साबित हुए। नगर परिषद द्वारा पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां पूरी तरह से बंद हो गई थी। ज्यादातर शहर के सहकारी बैंक के साथ ही पानी की निकासी के लिए बनी नाली बंद होने से दुकानदारों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। नगर परिषद द्वारा पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई हुई हैं। उचित सफाई न होने के कारण यह बारिश से बंद हो गई। दुकानदारों सहित यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी समस्या बनी रही। दुकानदार अशोक, नरेंद्र, पंकज, रूप कुमार ने कहा कि समस्या के बारे में नगर परिषद को कई बार अवगत करवाया गया। कोई उचित कदम नहीं उठाए गए। हल्की बारिश होने पर भी यहां पर नालियां पूरी तरह से बंद हो जाती हैं। अब बरसात के मौसम ने अपनी दस्तक दी है। इसके बावजूद भी नगर परिषद द्वारा इस बारे कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि जल्द ही समस्या समाधान के बारे उचित कदम उठाए जाएं।
नगर परिषद घुमारवीं के कार्यकारी अधिकारी वीके वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही समस्या समाधान कर दिया जाएगा।

Related posts