
शाहपुर (कांगड़ा)। स्थानीय आईटीआई में वीरवार को कैंपस इंटरव्यू हुआ। इसमें 100 के करीब युवाओं ने भाग लिया। इसमें फिटर, इलैक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रानिक्स के 47 युवाओं को लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के बाद कंपनी में नौकरी के लिए आफर लेटर दिए गए।
आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने कहा कि हिमाचल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जाबली (कसौली) ने संस्थान में साक्षात्कार लिया। इसमें इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक व्यवसाय के 47 प्रशिक्षुओं का चयन जाबली प्लांट के लिए हुआ है। कंपनी केएचआर मैनेजर कमल भनोट ने बताया कि चयनित युवाओं को एक साल तक ट्रेनी आपरेटर के तौर पर रखा जाएगा। इसके अलावा फूड, पीएफ, ईएसआई, बोनस व मेडिकल सुविधा कंपनी के नियमानुसार दी जाएगी। चयनित युवाओं को कंपनी में ज्वाइनिंग के समय शैक्षणिक प्रमाण पत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटो, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर कार्ड और आईटीआई रिलीविंग प्रमाण पत्र देने होंगे।
स्टील कंपनी ने भी लिए इंटरव्यू
स्टील रिसोर्सिज दिल्ली की कंपनी ने भी दाड़ी स्थित साइट केलिए संस्थान में ड्राफ्ट्समैन व्यवसाय के प्रशिक्षुओं का साक्षाकार लिया। इसमें 21 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। लिखित परीक्षा के बाद चार प्रशिक्षुआे ने बताया कि चाराे चयनित प्रशिक्षु अपने अंतिम वर्ष की परीक्षा के बाद 16 अगस्त को दाड़ी धर्मशाला में ज्वाइनिंग देंगे। चयनित प्रशिक्षुओं को एक साल जूनियर डिटेलर्स ट्रेनी के तौर पर 4500 रुपए वजीफा दिया जाएगा। इसके बाद जूनियर डिटेलर को रेगुलर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को संस्थान में बद्दी की कंपनी साक्षात्कार लेगी। कंपनी कारपेंटर, बेल्डर, पेंटर व्यवसाय के प्रशिक्षुओं का चयन रेगुलर आधार पर करेगी। कंपनी में काम करने पर पांच हजार रुपए सेलरी, आवास व मेडिकल सुविधा निशुल्क रहेगी।
