
ज्यूरी (शिमला)। क्याओ के पास हुए सड़क हादसे ने जहां चार बच्चों के सिर पर से माता पिता का साया उठ गया। इस हादसे में जहां रवीना और ममता के सिर से माता पिता हाथ हमेशा के लिए उठ गया। वहीं एक मां अपने बच्ची के साथ मौत की नींद में सो गई। यह हादसा परिवार के लिए उम्र भर के जख्म दे गया। दिल को दहला देने वाले हादसे में से क्षेत्र में शोक ली लहर है। अपने माता-पिता की इंतजार कर रही रवीना और ममता ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके माता-पिता दोनों एक साथ उन्हें छोड़ कर चले जाएंगे। क्योंकि, हादसे में मंगल सिंह और उसकी धर्म पत्नी संतोष कुमारी की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं अपनी बच्ची का उपचार करवाने गानवी गई सत्या देवी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि क्याओ के पास दोनों की मौत उनका इंतजार कर रही है। जबकि इस हादसे में मारे गए काहन चंद भी अपने पीछे दो बच्चों को अनाथ छोड़ गए।
मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया
प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गानवी के क्याओ के पास हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
