धर्म के संरक्षण को धार्मिक आयोजन जरूरी : माधवाश्रम

रुद्रप्रयाग। धनपुर पट्टी के मां चंडिका देवी मंदिर रतूड़ा में चल रहे देवी भागवत में तीसरे दिन ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य माधवाश्रम महाराज ने शिरकत की। उन्हाेने धर्म की रक्षा के लिए इस प्रकार के धार्मिक आयोजनाें को जरूरी बताया। उन्हाेने अपील की कि धर्म के संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होना होगा।
कथावाचक शिव प्रसाद कैलखुरा ने सत्संग की महत्ता बताई। उन्हाेने कहा कि सत्संग से प्राणी अपने पापाे से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। गढ़वाल महंत शिवानंद गिरि महाराज ने भी प्रवचन किए। इस मौके पर प्रधान रतूड़ा अनीता चौकियाल, मोहन सिंह नेगी, विनोद भट्ट, लक्ष्मण सिंह रावत, सुरेंद्र खत्री, रणजीत सिंह, शिशुपाल सिंह नेगी, दलीप चौधरी, विक्रम सिंह चौधरी और तारा सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related posts