
मुनस्यारी। जोहार खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बुधवार को अंडर 14 फुटबाल प्रतियोगिता में जीआईसी ने पंचाचूली व्बायज को पांच के मुकाबले एक गोल से पराजित किया।सीनियर वर्ग में जेएसएस दिल्ली ने यंग स्टार सुरिंग को पांच शून्य से रौंद डाला।
अंडर 14 में जीआईसी की ओर से त्रिलोक पछाई ने पहला गोल किया। इसके बाद जीआईसी के लवराज पछाई और कैलाश राम ने दो-दो गोल कर पंचाचूली की टीम के हौसले पस्त कर दिए। पंचाचूली की ओर से प्रवीण कोरंगा ने दूसरे हाफ में एकमात्र गोल किया। मुख्य अतिथि एनटीपीसी के सहायक अभियंता मुन्ना सिंह रावत ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
दूसरा मैच के सीनियर वर्ग में जेएसएस दिल्ली और यंग स्टार सुरिंग के बीच खेला गया। दिल्ली की ओर से दीपक सिंह ने दो, सुभाष बोरा, अभय जंगपांगी, मनीष बड़ौली ने एक एक गोल किया। सुरिंग की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। मुख्य अतिथि उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र सिंह रावत ने किया। प्रवीण रावत समेत तमाम लोग मौजूद थे। रेफ्री की भूमिका में मित्रा नौटियाल, अजय गोस्वामी थे।
