पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की अनंतिम सूची जारी

नई टिहरी। पंचायती राज ने वर्ष 2001 की जनसंख्या के आधार पर जिले के नौ क्षेत्र पंचायत एवं 45 जिला पंचायत वार्डों की अनंतिम सूची जारी की है। जिला निर्चाचन अधिकारी ने बताया कि सूची के संबंध में 12 से 15 जून तक संबंधित बीडीओ, डीपीआरओ और सीडीओ के कार्यालय में आपत्तियां दर्ज की जा सकती है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितेश कुमार झा ने बताया कि 2001 की जनसंख्या के आधार पर प्रतापनगर क्षेत्र पंचायत में 40 क्षेत्र पंचायत, पांच जिला पंचायत सीट तय की गई है। थौलधार में 34 क्षेत्र पंचायत और चार जिला पंचायत सीट होगी। जौनपुर में 40 क्षेत्र पंचायत और पांच जिला पंचायत, चंबा में 40 क्षेत्र पंचायत और चार जिला पंचायत सीट होगी। जाखणीधार में भी 40 क्षेत्र पंचायत, चार जिला पंचायत, भिलंगना में 40 क्षेत्र पंचायत सीट होगी। जबकि यहां जिला पंचायत के नौ वार्ड होंगे। कीर्तिनगर में 36 क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चार वार्ड होंगे। देवप्रयाग और नरेंद्रनगर में 40 क्षेत्र पंचायत और छह जिला पंचायत वार्ड होंगे।

Related posts