ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल

नालागढ़ (सोलन)। जगराता करके अपनी पार्टी के साथ घर वापस लौट रहे दो मोटरसाइकिलों में से एक मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा बुधवार भोर करीब 4:45 बजे दभोटा में हुआ।
पुलिस में दर्ज मामले में जोगिंद्र सिंह पुत्र स्व. प्रीत सिंह निवासी गांव माजरा, डाकघर दभोटा, तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह गांव बैहली में जगराता करने गए हुए थे और दो मोटरसाइकिलों पर अपने घरों को वापस लौट रहे थे तो इसी दौरान हादसा हुआ है। यह हादसा ट्रक चालक भूपिंद्र सिंह पुत्र गीताराम निवासी रतयोड़ की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दर्ज हुआ है। डीएसपी नालागढ़ सुशील शर्मा ने कहा कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घायलों का मेडिकल करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी शेष है।

Related posts