डीपीई को मिले टीजीटी के बराबर ग्रेड पे : चौहान

पंडोह (मंडी)। डीपीई संघ गोहर की बैठक प्रधान रूप चंद चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीपीई संघ की विभिन्न मांगों पर चरचा की गई।
बुधवार को आयोजित बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से आग्रह किया गया कि डीपीई को टीजीटी के बराबर5000 रुपये ग्रेड पे दिया जाए। डीपीई को वर्तमान समय में 3600 रुपये बतौर ग्रेड पे मिल रहा है, जबकि पीईटी को यह राशि 4200 रुपये दी जा रही है। इससे साफ होता है कि डीपीई को हर माह 1400 रुपये निर्धारित ग्रेड पे से कम मिल रहा है।
संघ के प्रधान रूप चंद चौहान ने कहा कि डीपीई में भी विभाग द्वारा दो वर्गों में बांटकर अन्याय किया जा रहा है। इसमें कुछ डीपीई एमए इन फि जिकल एजूकेशन हैं, जबकि दूसरी श्रेणी में कुछ बीए बीपीएड है और बीपीई हैं। सभी प्रकार के डीपीई वर्ष 2001 से प्लस वन व प्लस टू कक्षाओं को शारीरिक शिक्षा विषय पढ़ा रहे हैं। पहले वर्ग के डीपीई एमए इन फिजिकल एजुकेशन हैं। उन्हाेंने हाईकोर्ट में पीजीटी दर्जा मिलने के लिए अपील की थी। इसे कोर्ट ने स्वीकार करते विभाग को आदेश जारी करते पीजीटी का दर्जा देने के आदेश जारी किए हैं। संघ इस फै सले का स्वागत करता है। दूसरी ओर बीए बीपीएड डीपीई और बीपीई भी पिछले 13 वर्षों से उसी विषय को पढ़ा रहे हैं, जिसे एमए इन फि जिकल एजूकेशन डीपीई पढ़ाते हैं। इस असमंजस में इन डीपीई को पदोन्नति नहीं मिल पाएगी क्योकि वे पीजीटी के लिए योग्यता को पूरा नहीं कर रहे हैं। उन्हाेंने मांग कि है कि इन डीपीई को शिक्षा विभाग अपने स्तर पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमए इन फिजिकल एजूकेशन करवाए

Related posts