आमिर की बहन ने आग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश

आमिर की बहन ने आग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश

मुंबई: आज कल आत्महत्या के केस बढ़ते जा रहे है। कुछ दिन पहले अभिनेत्री जिया ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी जिससे पूरा बॉलीवुड सन रह गया। अब खबर है कि फिल्म अभिनेता आमिर खान की मुंहबोली बहन महविश ने बुधवार को परिवार के साथ आत्महत्या की कोशिश की।

आपको बता दें कि महविश वही महिला है, जो आमिर खान के शो सत्यमेव जयते के ऑनर किलिंग एपिसोड में आई थी और उसने दूसरी जाति के युवक से शादी की है और शादी के बाद उसकी जान को खतरा बना हुआ है। आत्मदाह की कोशिश में महविश के जेठ 98 फीसदी जल गया है।

महविश के पति की हत्या के बाद फिल्म अभिनेता आमिर खान, महिला आयोग, लव कमांडो यहां तक की खुद महविश कहते रहे कि यह ऑनर किलिंग है।

महविश का मामला: सरकार के मंत्री रियाज अहमद भी संकेत दे गए कि सरकार इसे ऑनर किलिंग मानेगी और उसी के बाद महविश को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी। कई अन्य सुविधाएं भी उनको दी थीं। आमिर खान ने खुद पुलिस अफसरों से बात की। लेकिन पुलिस ने जब चार्जशीट लगाई तो वारदात को ऑनरकिलिंग नहीं माना। हत्या को रंजिश करार दे दिया। उसके परिजनों को शस्त्र लाइसेंस नहीं दिए।

Related posts