‘भाजपा का अंदरूनी बवंडर जनता को कर रहा है गुमराह

‘भाजपा का अंदरूनी बवंडर जनता को कर रहा है गुमराह

जयपुर: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने कहा है कि केन्द्रीय भाजपा में भाजपा के संस्थापक वयोवृद्ध लालकृष्ण आडवाणी पर जिस कदर भाजपा की कलई देश के आमजन में खुली है इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा एकमुखी नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि मुझे भाजपा के अंदरूनी मामलो पर तर्क-वितर्क नहीं करना है पर देश में राजनैतिक हैसियत रखने वाली भारतीय जनता पार्टी का अंदरूनी बवंडर देश की जनता को गुमराह कर रहा है।

डॉ. चन्द्रभान ने कहा कि जनता की सेवा में देश की 126 साला पुरानी कांग्रेस का दायित्व और कर्तव्य दोनो बनते है कि देश की सेवा में लगी राजनैतिक पार्टियों को आपसी स्वंय हितो की तकरार ना कर देश सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पूर्व भाजपा शासन के दौरान कानून और मानवीय आधार पर कई ऐसी घटनाएं, दुर्घटनाएं घटी थी जिन्होने सच्चे देश सेवक राष्ट्र धर्म की नीति पर चलने वाले राजनेताओं और राजनैतिक पार्टियों के दिल को झकझोर दिया था।

तत्कालीन शासन में आवाम् भय, भूख, भ्रष्टाचार के साये में थी और आज की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के आवाम् को भय, भुख, भ्रष्टाचार के डर को खत्म किया है चहुमुंखी विकास की धारा बह रही है लोग मानवीयता में विश्वास करने लगे है काम, धंधो का टोटा नहीं है युवा, जवान, बुढ़े सभी के लिए सरकार ने योजनाओं का पिटारा खोला है।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से कांग्रेस एकजुट एकमुखी है जिसका असर साफ दिख रहा है कि केन्द्रीय कांग्रेस सरकार से लेकर राजस्थान कांग्रेस में किसी प्रकार का झगड़ा झंझट अंतरविरोध, मतभेद, मनभेद की खबरो पर पूर्णविराम है उन्होंने केन्द्रीय भारतीय जनता पार्टी में लालकृष्ण आडवाणी के बारे में इतना ही कहा कि देश के दोयम दर्जे की पार्टी होने के नाते भाजपा जनता पार्टी के नेतृत्व को लोकहित जनमानस,राष्ट्र नीति की राजनीति करनी चाहिए।

Related posts