
रामपुर बुशहर/ज्यूरी। मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल ने झाकड़ी पंचायत के गसो, लैंडलैस कालोनी, खड़काग और झाकड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगे। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा सिंह मजबूत प्रत्याशी हैं। जबकि, जयराम मजबूर उम्मीदवार हैं। इसलिए सभी लोगों से अपील की है कि वे कांग्रेस के उममीदवार को भारी मतों से जिता कर लोकसभा पहुंचाएं। इसके अलावा बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन सुभाष मंगलेट, पूर्व डिप्टी मेयर हरीश जनारटा ने विभिन्न स्थानों का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में वोट मांगे। इसके अलावा वरिष्ठ उपप्रधान डा. केदार चौहान, महासचिव सतीश शर्मा, जिला परिषद सदस्य भूपेश धीमान, पदमा देवी, पीसीसी सदस्य जनम धीमान, झाकड़ी जोन के प्रभारी हरिदास राठौर, पंचायत समिति सदस्य गोपी नेेगी, धारगौरा के उपप्रधान संजय चौहान, मूर्त चौहान, राधा देवी, मीना गुप्ता, सरस्वती शर्मा, राधा देवी सहित अन्य कांग्रेस के लोगों ने प्रतिभा सिंह के लिए लोगाें के घर-घर जाकर प्रचार किया।
उधर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी रामपुर और मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश शर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। सभी कांग्रेसियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
