
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) मंडी उप चुनाव में प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने सीट पर काबिज होने के लिये सभी दिगज नेताओ के साथ साथ संगठन के पदाधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारिया निभाने के निर्देश जारी किये है । जहाँ करीबी सूत्रों द्वारा ये कयास लगाये जा रहे थे कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ मतभेद के चलते मंडी उप चुनाव में उनकी पत्नी प्रत्याशी होने के कारण ठाकुर कौल सिंह व जी0 एस0 बाली प्रचार में रूचि नहीं दिखाएगे। वही इस बात को सिरे से ख़ारिज करते हुए मंडी चुनाव प्रचार में तैनात चौपाल ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सबला राम चौहान,प्रवक्ता श्याम शर्मा,महासचिव एच0 एन0 मैहता, अतिरिक्त महासचिव रमेश चमटा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ मौर्चा के अध्यक्ष जितेन्द्र ब्रागटा,राहुल गाँधी ब्रिगेड के सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने इंडियन बुलेटिन को दिए गये एक सयुंक्त बयान में कहा कि पार्टी बिल्कुल एकजुट है। ठाकुर कौल सिंह व जी० एस० बाली दोनों बड़े नेता है। ये स्वयं घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिये पुरजोर प्रचार कर रहे है । मंडी उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह रिकार्ड मतों से विजयश्री प्राप्त करेगी।
