
बीजिंग: चीनी अधिकारियों का कहना है रिश्तेदारों की मानें तो विश्व की 127 वर्षीय महिला की मंगलवार को चीन में मृत्यु हो गई है। जबकि अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों ने इस बात का खंडन किया है।
मृत महिला के बेटे ह्वांग योहे ने एक एजेंसी को बताया कि सरकारी दस्तावेज बताते हैं कि ल्यो मीजेन का जन्म 1885 में हुआ था जिसके अनुसार वे अब तक की सबसे अधिक जीने वाली इंसान हैं। लेकिन कई महीनों से बीमार चल रही ल्यो का निधन आज चीन में हो गया।
उनके पोते ह्वांग हेयुंआ ने कहा कि वे 127 वर्ष की थी और उनकी मृत्यु आकस्मिक नहीं थी। यदि ल्यो का जन्म प्रमाण सही तिथि दर्शा रहा है तो वे विश्व की सबसे वृद्ध महिला हो सकती हैं। गौरतलब है कि यह कीर्तिमान अभी तक जापान के 116 वर्षीय जिरोमोन किमोरा के नाम है।
गिनीज बुक आफ रिकार्ड में सबसे वृद्ध व्यक्ति होने का कीर्तिमान फ्रांस की जीएन के नाम है जो 122 वर्ष व 164 दिन तक जीवन यापन करने के पश्चात 1997 में मर गई थीं।
ल्यो ने एक किसान के रूप में अपनी जिंदगी जीते हुए पांच बच्चों को जन्म दिया। चीन के लोंगहोंग नामक गांव में अपने कई पोतों व पर पोतों के साथ वे जीवन व्यतीत कर रही थीं।
सरकारी पते व हाल ही में जारी हुए पहचान पत्र में सन 1885 ही उनका जन्म वर्ष है जिसकी पुष्टि 2010 में राज्य के एक शोध संस्थान द्वारा की जा चुकी है।
