राष्ट्रवादी शिव सेना ने किया विरोध

नई दिल्ली। शहीदी स्मारक का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। एनडीएमसी के नोटिस के बाद अब राष्ट्रवादी शिव सेना ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर निशाना साधा है। सेना की दलील है कि कमेटी को पंजाब में आतंकबाद के दौरान मारे गए हिंदुओं का स्मारक भी बनाना चाहिए। सेना प्रमुख जय भगवान गोयल का कहना है कि दिल्ली में तीन हजार सिखों के लिए शहीद स्मारक बनाने से राजधानी का माहौल बिगड़ेगा। साथ ही उन्होंने सरकार से अपील की है कि भुलाए जा चुके पुराने जख्मों को कुरेदने वालों पर सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Related posts