
गोपेश्वर। श्री नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग के पड़ावों में यात्रा के दशमद्वारा (कोट-कंडारा) को शामिल न किए जाने से ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर समस्या के निराकरण की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर यात्रा उद्घाटन के दिन राजमार्ग जाम करने की चेतावनी दी।
श्री नंदा देवी राजजात के पड़ावों को लेकर उठ रहे विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को दशोली और कपीरी क्षेत्र के कण्डारा, सुनाली, हिंडोली, नौल, चटंग्याला, बांतोली, जेंटी तल्ली और जेंटी मल्ली के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने दशमद्वार क्षेत्र को यात्रा पड़ावों में शामिल करने की मांग उठाई। दशमद्वारा नंदादेवी समिति के सदस्य उमेद सिंह कठैत ने बताया कि क्षेत्र में मां नंदा की डोली लगभग 150 किमी की यात्रा करती है, लेकिन सरकार ने यात्रा की कोई व्यवस्था नहीं की है।
