रास्त की महिला लापता

रोनहाट (सिरमौर)। पंचायत रास्त के गांव गवाह की एक महिला लापता हो गई है। 13 मई को वह अपने घर से मायका के गांव कुफोटी गई हुई थी लेकिन आज तक वापस घर नहीं पहुंची। पति कुंबिया राम ने बताया कि उसकी पत्नी चमेली देवी 13 मई को अपने मायके गई थी। उसके बाद से ही वह लापता है। महिला के पति ने मायका वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
पति कुंबिया को सास गुलाबी देवी, पत्नी की चाची सुनीता एवं चाचा गुमान सिंह ने जानकारी दी कि चमेली 14 मई को मायका से ससुराल आ गई थी। जब महिला अपने पति के घर नहीं पहुंची तो बाद में पति ने इस मामले की शिकायत थाना शिलाई में दर्ज करवा दी। मामले में महिला के पति ने 4 लोगों के खिलाफ थाना शिलाई में मामला दर्ज करवाया है।
थाना प्रभारी शिलाई बालक राम चौधरी ने बताया कि चमेली देवी के गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस ने दर्ज कर दी है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। शीघ्र ही महिला को ढूंढ लिया जाएगा।

Related posts