
चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा क्षेत्र में भारी बारिश से कई घरों में पानी घुस गया। आसमानी बिजली से कई घरों में विद्युत उपकरण खराब हो गए। बारिश और बिजली गरजने से भारतीय स्टेट बैंक शाखा चौंतड़ा के विद्युत उपकरण खराब हो गए गए। एसबीआई शाखा में मंगलवार को किसी भी प्रकार का वित्तीय लेन-देन नहीं हो सका। ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारतीय स्टेट बैंक के सहायक प्रबंधक जगदीश कुमार ने बताया कि बिजली गिरने या भारी बारिश के कारण उपकरण कार्य नहीं कर पा रहे हैं। मंगलवार को शाखा में किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं हो पाया है।
चौंतड़ा निवासियों सुभाष चंद, बच्चन कुमार, अशोक कुमार, दुकानदार सतपाल, सुरेश, चरण सिंह, राजेश, कृष्ण कुमार के घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। इसे घर का सामान खराब हो गया।
