पंचायत सचिवों के तबादले रद किए जाएं

बिलासपुर। प्रदेश पंचायत सचिव संघ हिमाचल प्रदेश ने सरकार से मांग की है कि पंचायत सचिवों के तबादलों पर जल्द रोक लगाई जाई। साथ ही जो तबादले किए गए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर रद किया जाए।
प्रदेश पंचायत सचिव संघ हिमाचल प्रदेश की बैठक बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन महामंत्री जसवीर साम्बयाल ने की। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों के तबादले किए जा रहे हैं जिससे पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि तबादलों का दौर इस तरह ही चलता रहा तो पंचायतों में विकास डगमगा जाएगा। सरकार को इन तबादलों पर रोक लगानी चाहिए। साथ ही जो तबादले किए गए हैं उन्हें भी तुरंत प्रभाव से रद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंचायत सचिवों की कई मांगे लंबित हैं लेकिन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लाक बाइज रेस्ट हाउस बनाए जाएं। मासिक बैठक में ब्लाक स्तर पर खाने का उचित प्रबंध किया जाए। बैठक में प्रदेश सचिव प्रवेश कुमार, सह सचिव रवि शर्मा, पूर्व संगठन सचिव संजय वर्मा, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव सुभाष चंद शर्मा, प्रेस सचिव रोशन लाल, संतराम, अमन चंदेल, पवन ठाकुर, रामलाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related posts