पत्रकारिता विषय चुनकर बनाएं भविष्य

बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पत्रकारिता के विषय में रुचि रखने वाले विद्यार्थी पत्रकारिता विषय चुन सकते हैं। हालांकि अभी तक कालेज में बीजेएमसी कोर्स शुरू नहीं हुआ है लेकिन कालेज में इलेक्टिव के तौर पर पत्रकारिता विषय चुन सकते हैं।
जानकारी के अनुसार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में करीब तीन वर्षों से इलेक्टिव के रूप में पत्रकारिता विषय चल रहा है। यहां से पत्रकारिता विषय पढ़कर कई बच्चे बेहतर संस्थानों में कार्य भी कर रहे हैं। कालेज प्रशासन के पास बेहतर स्टाफ, इनफ्रास्टक्चर मौजूद थे। इसके अलावा जर्नलिज्म विभाग की ओर से समय समय पर स्टूडेंट्स के लिए कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाता है ताकि पत्रकारिता विषय से स्टूडेंट्स ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकें। वहीं, कालेज में बीजेएमसी कोर्स शुरू करने के लिए कालेज प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सिलेबस विश्वविद्यालय जमा करवा जा चुका है। कालेज प्रशासन को विश्वविद्यालय की स्वीकृति का इंतजार है।
कालेज में पत्रकारिता विभाग की समन्वय नंवेदू बंसल ने कहा कि करीब तीन वर्षों से कालेज में इलेक्टिव विषय के रूप में पत्रकारिता विषय चल रहा है। इच्छुक विद्यार्थी इस कोर्स में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts