चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर यातायात ठप

तीसा (चंबा)। बारिश होने के कारण बैरागढ़-चंबा मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्राली नाला के पास सोमवार रात को भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन होने के कारण पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गया। इसके अलावा सड़क पर पत्थर गिर गए। इस कारण चंबा-बैरागढ़ मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। मार्ग अवरुद्ध होने से यातायात भी पूरी तरह ठप हो गया है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पंजाब से सतरूंडी जा रहे कुछ पर्यटकों के वाहन भी फंस गए हैं। स्थानीय निवासी मान सिंह, राज सिंह, केशव राम, गरीम मोहम्मद, धर्म सिंह, रूप लाल, देवो, बेगनू राम, किशोरी लाल, ललिता ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहनों की अदला बदली करके उन्हें गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द इस मार्ग को बहाल किया जाए। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमके मिन्हास ने बताया कि विभाग का डोजर बीच सड़क में खराब हो गया है। उसे ठीक करने के लिए चंबा से मैकेनिक भेजे हैं। जैसे ही मौसम साफ होगा मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।

चंबा सनवाल मार्ग बंद, दो घंटे लेट चली बसें
चंबा-सनवाल मार्ग भूस्खलन होने के कारण दो घंटे बंद रहा। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह चार बजे के करीब शक्तिनाला और शुक्राउ के पास सड़क पर पत्थर आ गए थे। इस कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया और सनवाल-पठानकोट और सनवाल-चंबा रूट पर चलने वाली बसें दो घंटे देरी से चली

Related posts