करंट लगने से बिजली बोर्ड कर्मचारी घायल

रोहड़ू। पुलिस थाना चिड़गांव के तहत ड्यूटी पर तैनात बिजली बोर्ड का एक कर्मचारी करंट लगने से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती किया गया है।
पुलिस के अनुसार बिजली बोर्ड में कार्यरत कुजियाणी गांव निवासी मिया राम मंगलवार को छह से दो बजे की शिफ्ट में दिन के समय ट्रांसफार्मर में ड्यूटी पर तैनात था कि काम करते समय करंट लगने से घायल हो गया। जब दूसरा कर्मचारी वहां ड्यूटी देने के लिए पहुंचा तो मिया राम बेहेशी की हालात में ट्रासफार्मर के पास पड़ा था। हादसे की पुलिस में सूचना के बाद घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचा दिया है। घायल देर शाम तक बेहोशी की हालात में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की दी है। डीएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि घायल कर्मचारी अभी बयान देने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कर्मचारी को करंट ड्यूटी के दौरान लगा है। उन्होंने कहा घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts