भारत से दुबई होकर पाकिस्तान जाती थीं कॉल्स

नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस के तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि स्पॉट फिक्सिंग का रूट भारत, दुबई और पाकिस्तान है। भारत में मौजूद बुकीज दुबई में बैठे दाऊद के गुर्गे डॉ. जावेद चाटवानी को फोन करते थे और जावेद पाकिस्तान में बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कॉल करता था। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बुकीज व अंडरवर्ल्ड डॉन की जो कॉल्स इंटरसेप्ट की हैं उससे ये खुलासा हुआ है कि दाऊद कराची में है। स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार डॉ. जावेद दुबई में, दाऊद कराची और अश्विनी कुमार उर्फ टिंकू मंडी दिल्ली में था। दिल्ली पुलिस ने अप्रैल में एक कॉल को इंटरसेप्ट किया था। इस कॉल में दाऊद और डॉ. जावेद बात कर रहे हैं। इस कॉल में किसी मिनिस्टर साहब का नाम आता है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये किसी के नाम का कोडवर्ड हो सकता है।

Related posts