जाम का सबब बन रहे सब्जी के ट्रक

रुद्रप्रयाग। नगर में जाम की समस्या से तीर्थयात्री और स्थानीय जनता परेशान है। चारधाम यात्रा के बावजूद कोई ट्रैफिक प्लान नहीं होने से स्थानीय लोगों को आए दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह अव्यवस्थित तरीके से खड़े ट्रक भी जाम का सबब बन रहे हैं।
नगर में ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा कारण मुख्यालय स्थित अचानक मार्केट में खड़े सब्जियाें के ट्रक हैं। दरअसल सब्जियाें के ट्रकाें से उतारने और अन्य वाहनाें में लोड करने के लिए प्रात: छह बजे तक का समय निर्धारित है, लेकिन सब्जियाें के ट्रक पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक खड़े रह रहे हैं, जिससे जनता को जाम की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। कोतवाली निरीक्षक बीएस भाकुनी ने बताया कि पुलिस द्वारा व्यवस्थित यातायात के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। यदि सब्जी के ट्रक निर्धारित समय से अधिक समय तक सड़क पर लगाए जा रहे हैं तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts