वेंडर का सामान फेंका, जबरन रुपये छीने

टनकपुर। रेलवे स्टेशन में तैनात आरपीएफ के एक शराबी जवान जमकर हुड़दंग काटा। नशे में धुत्त इस जवान ने व्यापारियों से जबरन रुपये छीने और यात्रियों के साथ भी अभद्रता की। विरोध में वेंडर ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
आरपीएफ के सिपाही राजेंद्र सिंह ने सोमवार को शराब के नशे में रेलवे स्टेशन परिसर में जमकर उत्पात मचाया। चाय- समोसा आदि खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडर से जबरन रुपये छीने और दुकान का सामान फेंक दिया। वहीं कई यात्रियों के साथ भी अभद्रता की। सिपाही की इस हरकत से नाराज वेंडर ने दुकानें बंद कर विरोध जताया। स्टेशन प्रशासन के आग्रह पर वेंडर ने दोपहर बाद अपने प्रतिष्ठान खोल लिए। सिपाही की इस हरकत पर आरपीएफ के इंचार्ज आरपी सिंह ने अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि यदि ऐसी घटना हुई है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts