फैक्ट्री कर्मी की करंट से मौत

रुद्रपुर/पंतनगर। सिडकुल स्थित एक कंपनी श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। पंतनगर कब्रिस्तान के तकियेदार फय्याज का युवा पुत्र सय्याद (18) सिडकुल स्थित पायलट कंपनी के कार्य करता था। सोमवार को वह रोजाना की तरह सुबह फैक्ट्री में काम करने गया था। वह फैक्ट्री में बाउंड्री पर लोहे की ग्रिल में काम कर रहा था। इस बीच ग्रिल में अचानक करंट आने से सय्याद मूर्छित होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद ठेकेदार जैनुद्दीन साथियों की मदद से उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। ठेकेदार जैनुद्दीन और कंपनी महाप्रबंधक वशिष्ठ ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कंपनी की तरफ से पूरी मदद करने का आश्वासन दिया। विधायक राजेश शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर मृतक को श्रद्धांजलि दी। शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर देर शाम पंतनगर कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

Related posts