‘आडवाणी का इस्तीफा देश और पार्टी के लिए अच्छा संकेत नही’

‘आडवाणी का इस्तीफा देश और पार्टी के लिए अच्छा संकेत नही’

भुवनेश्वर: कांग्रेंस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देश तथा पार्टी के लिए अच्छा संकेत नही हैं।

चौधरी ने यहां ओडिशा की पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी सतपथी की 82वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि नमो नाम का विषाणु बहुत खतरनाक है और यह देश तथा पार्टी के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि नमो नामक यह विषाणु गोवा से दिल्ली तक पहुंच गया है और देश को पिछड़ेपन के गर्त में धकेल देगा।

Related posts