
नई दिल्ली: कोयला घोटाले पर नवीन जिंदल पर एफआईआर दर्ज की गई है। सीबीआई ने जिंदल ग्रुप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सीबीआई ने जिंदल ग्रुप की 4 कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
साथ ही सीबीआई ने जेएसपीएल, जिंदल रियल्टी और गगन स्पंज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूर्व कोयला राज्य मंत्री दसारी राव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
जिंदल पर गलत तरीके से कोल आवटन लेने का आरोप है। सीबीआई ने जिंदल पर यह आरोप लगाया है। दिल्ली और हैदराबाद समेत 15 जगहों पर छापे मारे गए हैं
