विकास को क्षेत्रीय दलों की एकजुटता जरूरी

घनसाली (टिहरी)। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री विनोद नौटियाल ने कहा कि काशी सिंह ऐरी और दिवाकर भट्ट क्षेत्रीय दल के लिए असफलता और अराजकता के प्रतीक बन गए है। जिससे राष्ट्रीय पार्टियां प्रदेश के विकास के नाम पर जनता को छलने का काम कर रहें है।
पत्रकार वार्ता में नौटियाल ऐरी और भट्ट पर राष्ट्रीय पार्टियों केइशारों पर क्षेत्रीय दलों का बेड़ा गर्क करने का आरोप लगाया। कहा कि क्षेत्रीय दल प्रदेश की कमान नौजवानों के हाथ मे सौंपने के पक्षधर हैं। पर्यटन प्रदेश की चारधाम यात्रा मार्ग की सड़कें खस्ताहाल हैं। कहा पर्यावरण बचाने के मान पर सरकार बडे़-बडे़ दावे कर रही है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्र के सभी जिलों के जंगल भीषण आग की चपेट में है। इस अवसर पर भागीरथ राणा, लोकेंद्र जोशी, सुरेंद्र राणा और राणवीर आदि उपस्थित थे।

Related posts