मंत्री ने आधे घंटे तक बजाया ढोल

लोहाघाट। कबीना मंत्री नैथानी ने अपनी भक्ति भावना का उस समय देवीधार में परिचय दिया जब उन्होंने आधे घंटे तक ढोल बजाया। उनका कहना था कि जिस व्यक्ति की जितनी प्रबल धार्मिक आस्था होगी उसका जीवन उतना ही निर्मल और सरल होगा। शिक्षक नेता आनंद ओली के नेतृत्व में कीर्ति गहतोड़ी, पान सिंह मेहता, नरेश राय आदि ने मंत्री को ज्ञापन दिया। रमेश देव और गोविंद बोहरा ने भी ज्ञापन दिया। बीटीसी प्रशिक्षु संगठन, टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संगठन, प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन, जिला एवं राज्य शिक्षा प्रेरक संगठन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.मोहन राम, सांसद प्रतिनिधि विजय माहरा, राजेंद्र मेहता आदि ने शिक्षा, पेयजल के संबंध में ज्ञापन दिया।

Related posts