अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का आपरेशन

सितारगंज। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। रात में खनन क्षेत्र में पुलिस अफसरों की टीम ने गश्त की। इस दौरान एक भी खनन माफिया खनन करते नहीं पकड़ा गया। सीओ आरएस हयांकी ने कहा कि नदी में अवैध खनन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों एसडीएम मनीष कुमार ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध खनन माफिया द्वारा चोरी कर उपखनिज ला रही दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर सीज कर दिया और चालकों को चोरी के मामले में जेल भेजा था। तब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस महकमे ने भी अवैध खनन के खिलाफ शिकंजा कस रखा है। शनिवार की मध्य रात से पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस ह्यांकी ने पुलिस अफसरों की टीम के साथ साधूनगर व उकरौली खनन क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान खनन क्षेत्र में सन्नाटा पसरा मिला और कोई माफिया अवैध खनन करते नहीं पकड़ा गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी हयांकी ने कहा कि अवैध खनन माफियाओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध खनन करते पकड़ा गया तो जेल भेजा जाएगा। सीओ ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह धोनी, एसएसआई आरसी मखोलिया, एसआई दिनेश बल्लभ, आरसी तिवारी आदि थे।

Related posts