जेल में बंद बुकीज से हो सकती है दोबारा पूछताछ

नई दिल्ली (ब्यूरो)। बुकी रमेश व्यास के गिरफ्त में आने के बाद दिल्ली पुलिस नए सिरे से जांच में जुट गई है। अब तक हुए खुलासे के बारे में पुलिस रमेश से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ने पर जेल में बंद अन्य बुकीज को फिर से कस्टडी में लेकर रमेश व्यास से आमना-सामना कराया जा सकता है। अभी तक की पूछताछ में रमेश के दुबई में तीन चार लोगों के साथ संपर्क में होने की बात सामने आई है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि ये वही लोग तो नहीं, जिनका टिंकू मंडी से संपर्क था। टिंकू के पास से पुलिस को मोबाइल, लैपटॉप और रिकार्डिंग मशीन मिली थी, जिसमें बातचीत का ब्यौरा मौजूद है।

Related posts