डालर के मुकाबले रूपया रिकार्ड निचले स्तर पर

डालर के मुकाबले रूपया रिकार्ड निचले स्तर पर

मुम्बई: अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में डालर के मुकाबले रूपये का लुढकना निरंतर जारी है। अच्छी मांग के चलते कारोबार की शुरूआत में एक डालर की कीमत 57.54 रूपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई। विनिमय दर का यह स्तर अब तक का रिकार्ड है।

इससे पहले पिछले वर्ष जून में एक डालर की कीमत 57.32 रूपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंची थी। शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर एक डालर की कीमत 57.06 रूपये रही थी।

Related posts