कालीबाड़ी में ग्रुप, सोलो डांस

शिमला। आल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन की ओर से रविवार को 58वीं अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता के तहत कालीबाड़ी हॉल में ग्रुप डांस, सोलो डांस व नाटक प्रस्तुत किए गए। एसोसिएशन के सह सचिव अंजम गुलाटी ने बताया कि गुजरात, भिलाई, बड़ोदरा, केरला से आई कलाकारों की टीमों ने डांस व नाटक की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर श्वेता नायक, दिपेश, लावण्या व वर्षा राज ने अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता का समापन 11 जून को किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

Share Tweet 0
inShare.

Related posts