
चौंतड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत सगनेहड़ के गांव सगनेहड़ में शनिवार रात को चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर सोने और चांदी के जेवरात व नकदी ढूंढने के लिए घर का सारा सामान बिखेर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सगनेहड़ गांव निवासी कैप्टन रूप चंद राणा के मकान में चोर ताले तोड़कर घर के अंदर घुसे। सोने व चांदी के जेवरात व नकदी के लिए चोरों ने घर के अंदर सारा सामान खंगाला। उन्होंने कपड़े व बैड बाक्स के अंदर का सामान पूरी तरह से बिखेर दिया। कमरे में रखे ट्रंक व अटैची को उठाकर चोरों ने घर के पास ही गौशाला में जाकर तोड़ा। ट्रंक व अटैची में रखे कपड़े चोर वहीं छोड़कर चले गए। मनोज राणा ने बताया कि घर से किसी भी प्रकार का कोई सामान चोरी नहीं हुआ है, लेकिन चोरों ने नकदी व आभूषणों को ढूंढने के चक्कर में पूरे घर का सामान बिखेर दिया। घट्टा पुलिस चौकी के एएसआई ठाकरू राम ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है
