कुरल के प्रधान और उप प्रधान से पूछताछ

भवारना (कांगड़ा)। कुरल गांव में शुक्रवार को दो वाहन चालकों के साथ हुई मारपीट के मामले में रविवार को पुलिस ने कुरल गांव के पंचायत प्रधान तथा उप प्रधान से जानकारी ली। एसएचओ बह्मदास ठाकुर ने बताया कि इस मामले में कुछेक लोगों से पूछताछ की गई है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस हिरासत में होंगे। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को मौके का दौरा भी किया था। उन्होंने कहा कि कुरल गांव के पंचायत प्रधान तथा उप प्रधान को मामले की जानकारी लेने के लिए भवारना थाना बुलाया गया था। बीते दिन कुछ गुंडातत्वों ने दो अखबार की गाड़ियों को रोककर उनके चालकों से मारपीट की थी। इसके चलते वाहन चालकों ने पुलिस थाना भवारना में केस दर्ज करवाया था। इसी मामले की तफ्तीश के चलते भवारना पुलिस ने स्थानीय पंचायत प्रधान तथा उप प्रधान से थाने में पूछताछ की। इस मामले में पुलिस ने अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की।

Related posts