
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा एक महिला ने जेठ पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुमना देवी निवासी कनौल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ किसी जमीनी विवाद पर उसके जेठ सुरेश ने मारपीट की है। मारपीट में उसे चोटें आई हैं। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि मामले की पुष्टि की है।
