ज्वालामुखी में होगा दुकानों का निरीक्षण

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। खंड ज्वालामुखी में स्वास्थ्य विभाग की टीमें 1850 पंजीकृत दुकानों में खाद्य वस्तुओं की रूटीन में चेकिंग करेंगी। खंड ज्वालामुखी के अंतर्गत डोला खरियाना, टीहरी, वलारडू, गुम्मर, टीहरी, खुंडिया, सुरानी, अंब पठियार के अलावा एक दर्जन पंचायतों में आने वाली दुकानों से खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे जाएंगे। दुकानदारों के फूड लाइसेंस भी चेक किए जाएंगे। अनियमितता पाए जाने पर दुकानदारों को जुर्माना भी किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ढाबों में भी चेकिंग करेगी। नियमों की अवहेलना होने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खंड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दीपक सूद का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें दुकानों की चेकिंग करेंगी। अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृज मोहन शर्मा का कहना है कि सरकार के निर्देशानुसार दुकानों की चेकिंग की जाएगी। इस दौरान दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जाएंगे।

Related posts