
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों पर कांग्रेस तैयार कर जनता के समक्ष पेश करेगी। सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही जमीनों के आवंटन निरस्त किए जाएंगे और आवंटित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपाइयों का जमीन के प्रति अटूट प्रेम है। सरकार बनते ही भाजपा नेता जमीन लूटने में लग जाते है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा सा उदाहरण कुशाभाऊ ट्रस्ट को आवंटित जमीन, ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन होने से पहले ही ट्रस्ट को जमीन आवंटित कर दी गई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान अब तक आठ हजार घोषणाए कर चुके है। जब सूचना के अधिकार के तहत मुख्य सचिव से इन घोषणाओं के संदर्भ में जानकारी मांगी गई तो मुख्य सचिव को भी इन घोषणाओं की जानकारी नही है।
