बारिश से चौली-बीना में आया मलबा

रुद्रप्रयाग। बृहस्पतिवार अपराह्न बाद भारी बारिश से डांडाखाल क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ। बरसाती पानी से चौली गदेरा और बीना से सड़क में भारी मात्रा में मलबा आ गया था, जिसे लोनिवि ने काफी मशक्कत के बाद साफ किया। भारी बारिश के कारण बीना गांव की पेयजल योजना भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम प्रधान बीना मनबर सिंह ने जिला प्रशासन को बताया कि योजना के छह पाइप बह गए हैं, जिन्हें तत्काल सही किया जाए। ताकि ग्रामीणों का समय पर पीने का पानी मिल सके।

Related posts