
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शुक्रवार को मेघ जमकर बरसे। जिला मुख्यालय में देर शाम शुरू हुई बारिश ने लोगों को तरोताजा कर दिया। जिले के धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, अस्कोट, गंगोलीहाट, बेरीनाग के लोगों ने भी बारिश ने भिगोया। जून के महीने में जिला मुख्यालय को छोड़कर जिले के अन्य हिस्सों में लगातार बारिश हो रही थी, लेकिन जिला मुख्यालय में भी पिछले तीन दिनों से लगातार मेघ बरस रहे हैं। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी कमल पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज इसी तरह बदला रहेगा।
