गूंगी रही बीएसएनएल की मोबाइल सेवा

हल्द्वानी। बृहस्पतिवार रात से ठप हुई बीएसएनएल की मोबाइल सेवा शुक्रवार शाम चालू हो पाई। करीब 16 घंटे मोबाइल सेवा पूरी तरह बंद रहने से ग्राहकाें को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने तो सिग्नल न आने पर अपने मोबाइल हैंडसेट तक चेक करवाए। लेकिन दिक्कत नेटवर्क की निकली। रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक बीएसएनएल की मोबाइल सेवाएं अचानक ठप हो गई। मोबाइल से सारे नेटवर्क गायब हो गए। जिसके चलते सारे बीएसएनएल ग्राहकों के मोबाइल बंद हो गए। सुबह बीएसएनएल के अधिकारियों ने नेटवर्क फेल होने की वजह पता की तो लोकल सर्वर में फॉल्ट पाया गया। नेटवर्क के लिए लगी कुछ मशीनों में दिक्कत मिली। जिन्हें ठीक करने में करीब पूरा दिन लग गया। शाम करीब पांच बजे नेटवर्क आ पाया।

Related posts